नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। मनमोहन सिंह को सीन में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री को शाम 8 बजकर 45 मिनट पर AIIMS में भर्ती कराया गया है। उन्हें AIIMS के कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर्स उनकी जांच कर रहे हैं।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। मनमोहन सिंह को सीन में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के करीबी सूत्रों ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। उनका कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। एम्स के डॉक्टर मनमोहन सिंह का उपचार कर रहे हैं।
नेताओं ने की ठीक होने की कामना
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अस्वस्थ होने की जानकारी के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवारज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ करें और दीर्घायु प्रदान करें।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे उन्हें शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ करें और दीर्घायु प्रदान करें।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 10, 2020
वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वो पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराने के बाद काफी चिंतित हैं. अशोक गहलोत ने मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के अस्वस्थ होने की अभी जानकारी मिली।
ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 10, 2020
तो वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने उनके स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अस्वस्थ होने की अभी जानकारी मिली। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Much worried to know former PM Dr. Manmohan Singh ji has been admitted to AIIMS. I wish him speedy recovery and pray for his good health and long life.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 10, 2020
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पूर्व पीएम मनमोहन जल्दी ठीक होंगे.
Sorry to hear about Dr Manmohan Singh being admitted to hospital. I hope he recovers & is back home with his family soon. His wise counsel & guidance are much needed during this time of crisis. https://t.co/kv5Kr9rGd1
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) May 10, 2020
बता दें कि मनमोहन सिंह देश के 13वें प्रधानमंत्री रहे हैं. मई 2004 से लेकर मई 2014 तक लगातार 10 साल मनमोहन सिंह ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दी है. वहीं मनमोहन सिंह देश के वित्त मंत्री भी रह चुके हैं. जून 1991 से मई 1996 तक मनमोहन सिंह ने देश के 22वें वित्त मंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं. इसके अलावा मनमोहन सिंह आरबीआई के 15वें गवर्नर भी रह चुके हैं.